छंद : माहिया

MAHIYA CHHAND

छंद परिचय :-  माहिया छंद को टप्पे गीत नाम से भी जाना जाता है, इस छंद में संयोग और वियोग दोनों पक्षों का चित्रण किया जाता है एवं इस छंद को हास्य-परिहास  में भी लिखा जा सकता है, इस छंद की तीन पंक्तियाँ होती है जिनमे क्रमशः १२-१०-१२ मात्रायें होती हैं अर्थात पहली व् तीसरी पंक्ति में १२-१२ मात्रायें एवं द्वितीय पंक्ति में १० मात्रायें होती है।   

छंद उदाहरण :-

इज्जत है  इबादत  है , सच   मानो   यारो, वो   फक्त  मुहब्बत है 

कब  प्रेम  जताने को, झलका   इस  तरहा, तू  प्रीत  पै'माने को

मुझको न सताओ तुम, चाहतहै,    छल  है, ये  भेद बताओ  तुम

है  दर्द  मुहब्बत   ये, जीना  है    जिनको, उनकी  न जरूरत  ये

आरूप हुआ  रत   है, तन की  चाह   लिये, ये  प्रेम  नहीं लत है 

यदि आपको हमारी यह रचना पसन्द है तो कृपयाप्रतिक्रिया  व्यक्त  कर  हमारा  उत्साहवर्धन करें
ऐसी अन्य रचनायें भी पढ़ें 1  - मैंने देखी नारि हजार 2.- प्रसिद्ध  कहमुकरी छंद 3.- प्रसिद्ध उपजाति सवैया
माहिया छंद प्रसिद्ध पंजाबी टप्पे गीत
माहिया छंद प्रसिद्ध पंजाबी टप्पे