छप्पय छन्द विधान
  •  यह मिश्रित छन्द है। 
  •  यह छह पंक्ति का छन्द है। 
  •  यह दो रोला + एक उल्लाला छन्द का मिश्रण है। 
  •  रोला छन्द ११/१३ की यति पर लिखा जाता है। 
  •  उल्लाला छन्द १३/१३ की यति पर लिखा जाता है। 
  •  छन्द अनुसार दो-दो पंक्तियों का समतुकान्त।

             उदाहरण
भजो  राम  का  नाम, यही    तारेगा      जीवन
नहीं  चले  कुछ साथ, छूटता सब  भौतिक धन
भले  जतन हों लाख, साथ फिर भी नहि जाता
दया  धर्म   हिय  रमा, राम   सब  सुख के दाता
कहते सब वेद पुराण ये, सुकाम  है निष्काम हैं
राम रमा जो राम  है तो, सदा   राम   आराम है
- नवीन श्रोत्रिय उत्कर्ष


NKutkarsh
Chhappay Chhand #nkutkarsh

Download