हिंदी   वाले   हिन्द  में,सब मिल रहते साथ |
फिर हिंदी में क्यों नही,होती दिल की  बात ||१||

देवनागरी  मे  लिखो,मन  भीतर   जो  प्रीत |
हिंदी  में  फिर  गाइये,मधुर  मिलन के गीत ||२||

हिन्द  देश  की  है बनी,हिंदी   ही  पहचान |
निज भाषा में बोल कर,रखो  देश का मान ||३||

प्रेम  राह  पर तुम चलो,भूलो कभी न प्रीत |
हिंदी कुल का मान है,हिंदी अपनी जीत ||४||